बालूमाथ–पांकी पथ पर भीषण सड़क हादसा:तीन की मौत, चार घायल,अनीता देवी ने लिया जायजा

बालूमाथ–पांकी पथ पर भीषण सड़क हादसा:तीन की मौत, चार घायल,अनीता देवी ने लिया जायजा
Views: 40
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

बालूमाथ–पांकी पथ पर भीषण सड़क हादसा:तीन की मौत, चार घायल,अनीता देवी ने लिया जायजा

लातेहार/बालूमाथ:
बालूमाथ–पांकी मुख्य पथ पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेरहंज प्रखंड के तासु गांव के चार युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बालूमाथ से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल, जिस पर पति-पत्नी और उनका साला सवार थे, से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में तासु गांव के दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया है।

घटना में घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनीता देवी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

अनीता देवी ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है और प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment