Views: 45
0 0
मनिका में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, खोड़हा नृत्य ने बांधा समां

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनिका में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, खोड़हा नृत्य ने बांधा समां

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट, मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल मिलन समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरना समिति के अध्यक्ष नागेंद्र उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। समारोह के दौरान नगाड़े की थाप पर…

मनिका में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, खोड़हा नृत्य ने बांधा समां
Read Time:2 Minute, 36 Second
मनिका में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, खोड़हा नृत्य ने बांधा समां

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल मिलन समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरना समिति के अध्यक्ष नागेंद्र उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

समारोह के दौरान नगाड़े की थाप पर पारंपरिक खोड़हा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम में सरहुल पर्व की पारंपरिक झलक देखने को मिली और क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सकेन्दर बड़ा उरांव ने कहा कि सभी समुदायों को मिलजुल कर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। पर्व-त्योहार भाईचारे के साथ मनाने से समाज में एकता मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर, आंगन या खेत में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

मनिका में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, खोड़हा नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी अमन कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिमा देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पहान, ग्राम प्रधान और अन्य अतिथियों को सरना पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में सरना समिति द्वारा हाई स्कूल मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें अतिथि भी ढोल-नगाड़े बजाते नजर आए। आयोजन समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए गुड़-चना और शरबत की व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed