Views: 70
0 0
मनिका थाना परिसर में रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका थाना परिसर में रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

लातेहार/मनिका: रामनवमी एवं ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार शाम करीब 4 बजे मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अमन कुमार ने की। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि त्योहारों के दौरान…

मनिका थाना परिसर में रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Read Time:1 Minute, 52 Second
मनिका थाना परिसर में रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

लातेहार/मनिका: रामनवमी एवं ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार शाम करीब 4 बजे मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अमन कुमार ने की।

इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखेगा। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी भी दी और सभी से उसका पालन करने की अपील की।

बैठक में सब इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, सर्वदलीय समिति अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विकास कुमार, विश्वनाथ राय, संजय सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव मिथिलेश पासवान, छोटू राजा, कलाम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports