Views: 96
0 0
बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

ई-मेल से मिली धमकी के बाद खाली कराया गया परिसर, रांची से बम स्क्वॉड टीम बुलाई गई बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल कोर्ट के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ई-मेल पर भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया…

बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Read Time:2 Minute, 44 Second
बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

ई-मेल से मिली धमकी के बाद खाली कराया गया परिसर, रांची से बम स्क्वॉड टीम बुलाई गई

बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल कोर्ट के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ई-मेल पर भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर के कई स्थानों पर आईईडी बम लगाए गए हैं। ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार धमकी भरा ई-मेल भोर करीब 3:54 बजे भेजा गया था। ई-मेल में यह भी लिखा गया था कि दोपहर एक बजे तक कोर्ट परिसर को खाली करा लिया जाए, अन्यथा बड़ा विस्फोट हो सकता है। मेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा तमिलनाडु का भी उल्लेख किया गया है, हालांकि प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी ठोस लिंक की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। न्यायालय परिसर के चारों ओर घेराबंदी कर दी गई और प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है। विशेषज्ञों की टीम कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ले रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। साथ ही ई-मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Loading

बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed