Views: 69
0 0
नाबार्ड दुमका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

नाबार्ड दुमका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

दुमका: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) दुमका द्वारा एटमा कॉन्फ्रेंस हॉल, दुमका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती निशा कुल्लू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की श्रीमती आकांक्षा, केनरा बैंक की…

नाबार्ड दुमका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी
Read Time:2 Minute, 47 Second
नाबार्ड दुमका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

दुमका: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) दुमका द्वारा एटमा कॉन्फ्रेंस हॉल, दुमका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती निशा कुल्लू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की श्रीमती आकांक्षा, केनरा बैंक की श्रीमती अर्पण कुमारी तथा यूको बैंक की शाखा प्रमुख श्रीमती अनुजा भी मौजूद थीं।

कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। नाबार्ड के डीडीएम श्री शुभेंदु कुमार ने कार्यक्रम का समन्वय करते हुए अपने संबोधन में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृषि, घरेलू कार्यों, इंजीनियरिंग से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही नाबार्ड की स्थापना के बाद से महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों और वर्तमान योजनाओं की भी जानकारी दी।

नाबार्ड दुमका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

इस मौके पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एफएलसी, जेआरजी बैंक के श्री बापी कुमार ने वित्तीय साक्षरता पर सत्र लेते हुए साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे मामलों से सतर्क रहने के लिए महिलाओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग योजनाओं और बीमा से संबंधित जानकारी को बढ़ावा देने के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 70 महिला शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्य तथा एफपीओ सदस्य शामिल हुईं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Loading

नाबार्ड दुमका ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor