पाकुड़।हिरणपुर थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 02.03.2026, धारा 103(1)/238/70(2) बीएनएस एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिकी अभियुक्त (1) रफायल सोरेन, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता– डुबु सोरेन, निवासी– बिंझामारा तथा अप्राथमिकी अभियुक्त (2) एलगिन टुडू, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता– गाब्रियल टुडू, निवासी– खजुरडांगा, दोनों थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है। साथ ही एक अन्य निरुद्ध को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए अंगुलांक (फिंगरप्रिंट) की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात सभी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा कानून सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।