Views: 58
0 0
20 फरवरी को विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव, ‘बैगलेस डे’ का होगा आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

20 फरवरी को विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव, ‘बैगलेस डे’ का होगा आयोजन

बच्चे बिना बैग के करेंगे रचनात्मक गतिविधियां, विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे — फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर भी जोर पाकुड़:पाकुड़ जिले के सभी विद्यालयों में 20 फरवरी को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानाध्यापकों, बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी के साथ समीक्षा…

20 फरवरी को विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव, ‘बैगलेस डे’ का होगा आयोजन
Read Time:2 Minute, 54 Second
20 फरवरी को विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव, ‘बैगलेस डे’ का होगा आयोजन

बच्चे बिना बैग के करेंगे रचनात्मक गतिविधियां, विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे — फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर भी जोर

पाकुड़:पाकुड़ जिले के सभी विद्यालयों में 20 फरवरी को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानाध्यापकों, बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

उपायुक्त ने बताया कि इस दिन सभी विद्यालयों में “बैगलेस डे” मनाया जाएगा, जिसमें बच्चे बिना बैग के विद्यालय आएंगे और विभिन्न रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे। बच्चों और शिक्षकों द्वारा केक कटिंग की जाएगी तथा विशेष पकवान जैसे पुड़ी-सब्जी, खीर, रसगुल्ला, सलाद और पापड़ बच्चों को परोसे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायक होगा और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिससे उनका उत्साह बढ़ेगा। उपायुक्त ने शिक्षकों और कर्मचारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर जोर

बैठक में उपायुक्त ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक दवा का सेवन नहीं किया है, उन्हें प्रेरित कर दवा अवश्य खिलाई जाए, ताकि जिले को इस बीमारी से मुक्त किया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और समय पर सेवन से गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा अभिभावकों और आमजन को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed