Views: 56
0 0
पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रोजेक्ट परख 3.0 का विमोचन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रोजेक्ट परख 3.0 का विमोचन

रसोइया दीदियों को प्रेशर कुकर, बीपीओ को लैपटॉप वितरण — कबड्डी टीम व शिक्षकों का सम्मान पाकुड़:पाकुड़ जिले में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह ने…

पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रोजेक्ट परख 3.0 का विमोचन
Read Time:4 Minute, 30 Second
पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रोजेक्ट परख 3.0 का विमोचन

रसोइया दीदियों को प्रेशर कुकर, बीपीओ को लैपटॉप वितरण — कबड्डी टीम व शिक्षकों का सम्मान

पाकुड़:पाकुड़ जिले में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, निदेशक प्राथमिक शिक्षा मनोज रंजन, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती एवं जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपलब्धियों की दी जानकारी

उपायुक्त ने पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा के दौरान जिले में शिक्षा सुधार की पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों की उपस्थिति और सहभागिता में लगातार सुधार हुआ है तथा अभिभावकों का सहयोग भी बढ़ रहा है। शिक्षकों की नियमित बैठकों और संसाधनों की उपलब्धता से विद्यार्थियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है और जिले के स्कूल टॉप-5 रैंक में बने हुए हैं।

पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रोजेक्ट परख 3.0 का विमोचन

शिक्षा और पोषण कार्यक्रम में सुधार

जिले के विद्यालयों में पोषण एवं आहार कार्यक्रम को प्रभावी बनाया गया है। रसोइया दीदियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उनके बीच प्रेशर कुकर का वितरण किया गया। हर महीने 20 तारीख को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें शिक्षक बच्चों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। शुगर बोर्ड और पोषण जागरूकता अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जा रही है।

स्वास्थ्य व गुणवत्ता पर जोर

विद्यालयों में प्रोटीनयुक्त आहार शामिल किया गया है तथा टीबी समेत अन्य बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

प्रोजेक्ट परख 3.0 का विमोचन

बैठक के दौरान प्रोजेक्ट परख 3.0 एवं ग्रीनू ब्लेजर का विमोचन किया गया। बीपीओ के बीच लैपटॉप का वितरण भी किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके नेतृत्व और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कबड्डी टीम को मिला सम्मान

19वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकुड़ जिले की टीम को सम्मानित किया गया।

ड्रॉपआउट रोकने पर दिया जोर

संयुक्त सचिव चेतना नंद सिंह ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और ड्रॉपआउट रोकना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन को मिलकर प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर रखने तथा नवाचार अपनाने का आह्वान किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports