Views: 65
0 0
भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

लातेहार:लातेहार नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाहदेव ने कहा कि…

भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
Read Time:2 Minute, 56 Second

लातेहार:लातेहार नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शाहदेव ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव झारखंड उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणी के बाद कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण झारखंड लगभग 2100 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित रह गया।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है और आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 4500 से अधिक बच्चे लापता हैं तथा पिछले छह वर्षों में आठ हजार से अधिक महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हुई हैं। शाहदेव ने राज्य सरकार पर आदिवासी महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण के बजाय बालू तस्करी जैसे मामलों में उलझी हुई है। उनके अनुसार, नक्सल प्रभाव कम होने के बाद संगठित अपराध, मानव तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

इस अवसर पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर वे पारदर्शी प्रशासन स्थापित करने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने को प्राथमिकता देंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे एवं नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports