डोरंडा कांड: युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार,आरोपी वकील हिरासत में

डोरंडा कांड: युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार,आरोपी वकील हिरासत में
Views: 58
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second
डोरंडा कांड: युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार,आरोपी वकील हिरासत में

रांची। राजधानी के डोरंडा इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मर्सिडीज कार सवार ने एक युवक को पहले टक्कर मारी, फिर उसे कार के बोनट पर फंसा कर कई किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। इस दौरान युवक जान बचाने के लिए बोनट पर ही अटका रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार युवक को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को मुक्त कराया।

पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिवक्ता का नाम मनोज टंडन है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता, उनके समर्थक, पीड़ित युवक के परिजन तथा स्थानीय लोग डोरंडा थाना पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment