राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंदुरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंदुरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Views: 71
1 0
Read Time:2 Minute, 5 Second
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंदुरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पलामू।
पलामू जिले के सदर क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिंदुरिया में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

अनुशासन व राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अध्ययन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment