Views: 64
0 0
गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ पाकुड़।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा रविन्द्र भवन (टाउन हॉल) में देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि…

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
Read Time:5 Minute, 3 Second
गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

पाकुड़।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा रविन्द्र भवन (टाउन हॉल) में देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया भावविभोर

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सांस्कृतिक समूहों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से पूरा सभागार देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक : उपायुक्त

अपने संबोधन में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों व नृत्यों से सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

सीनियर वर्ग

  • प्रथम पुरस्कार – डीएवी पब्लिक स्कूल / रानी ज्योतिर्मय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय, हिरणपुर
  • द्वितीय पुरस्कार – हरिणडांगा उच्च विद्यालय / चतुर डांस ग्रुप, पाकुड़
  • तृतीय पुरस्कार – एवरेस्ट मिशन / पतंजलि योगा समिति, पाकुड़

जूनियर वर्ग

प्रथम पुरस्कार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय / एलिट पब्लिक स्कूल

सांत्वना पुरस्कार

बाल आश्रय गृह, डायनामिक डांस ग्रुप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पाकुड़ राज +2, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (हिरणपुर), आदि शिव डांस ग्रुप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (लिट्टीपाड़ा) एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (महेशपुर) को प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक आयोजन राष्ट्रीय चेतना को करता है सुदृढ़ : पुलिस अधीक्षक

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports