Views: 64
0 0
गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण

परियोजना निदेशक आईटीडीए व अपर समाहर्ता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा पाकुड़।आगामी गणतंत्र दिवस–26 जनवरी 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अरूण कुमार एक्का एवं अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, पाकुड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल…

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 57 Second
गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण

परियोजना निदेशक आईटीडीए व अपर समाहर्ता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पाकुड़।
आगामी गणतंत्र दिवस–26 जनवरी 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री अरूण कुमार एक्का एवं अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, पाकुड़ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया। इस क्रम में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, परेड ग्राउंड की तैयारी, ध्वनि प्रणाली, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारी एवं आयोजन स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं झांकी प्रस्तुति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन राष्ट्रीय गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के अनुरूप होना चाहिए, ताकि जिलेवासियों को एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी समारोह का अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी श्री जितेन्द्र कुमार, नगर परिषद के प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार तथा पाकुड़ अंचलाधिकारी कुमार अरविन्द बेदिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports