आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन,नवप्रवेशी छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन,नवप्रवेशी छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
Views: 19
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second
आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन,नवप्रवेशी छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

गिरिडीह (संवाददाता):
गिरिडीह के आर के महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक करना था।

प्राचार्य डॉ. कृष्णानन्द शर्मा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन तथा जीवन में अनुशासन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

डॉ. अनुज कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर परिश्रम करने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं, NEP समन्वयक प्रो. नम्रता तिर्की ने नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम संरचना की विस्तृत जानकारी दी।

आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन,नवप्रवेशी छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकों का परिचय कराया गया। शिक्षकों ने शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, एनएसएस (NSS), एनसीसी (NCC), पुस्तकालय, छात्र सहायता सेवाओं तथा संस्थान की उपलब्धियों से छात्राओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम का सफल संचालन IQAC समन्वयक प्रो. रेणुका साहू ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डॉ. मनीषा रतन होरो, डॉ. पूनम प्रभा मुंडू, डॉ. दीपिका कुमारी, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. छाया रानी तिवारी, प्रो. लक्ष्मण राम, प्रदीप कुमार राणा, सौमित सामंता, चिंता प्रतिमा, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment