Views: 1
0 0
स्कॉलर बी.एड.कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर संगोष्ठी, साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने किया जागरूक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

स्कॉलर बी.एड.कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर संगोष्ठी, साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने किया जागरूक

गिरिडीह (संवाददाता):गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में “साइबर सेफ्टी” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी आर.के. राणा…

स्कॉलर बी.एड.कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर संगोष्ठी, साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने किया जागरूक
Read Time:2 Minute, 32 Second

गिरिडीह (संवाददाता):
गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में “साइबर सेफ्टी” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

स्कॉलर बी.एड.कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर संगोष्ठी, साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने किया जागरूक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी आर.के. राणा रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक शिक्षक और विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक वही है, जो तकनीक का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना जानता हो।

अपने संबोधन में साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने OTP फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी लोन ऐप, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया।

स्कॉलर बी.एड.कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर संगोष्ठी, साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने किया जागरूक

इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर जगरनाथ पान, साइबर इंस्पेक्टर पुनीत कुमार, गुंजन कुमार और साकेत कुमार ने भी साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा ने किया।

संगोष्ठी में प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवालों के जवाब विशेषज्ञों से प्राप्त किए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports