Views: 79
0 0
माननीय मुख्य न्यायाधीश,झारखण्ड उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

माननीय मुख्य न्यायाधीश,झारखण्ड उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

लातेहार।माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची महेश शरदचंद्र सोनक 22 जनवरी को व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत 22 से 24 जनवरी 2026 तक उनका लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा लातेहार जिले के नेतरहाट…

माननीय मुख्य न्यायाधीश,झारखण्ड उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण
Read Time:3 Minute, 21 Second
माननीय मुख्य न्यायाधीश,झारखण्ड उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

लातेहार।माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची महेश शरदचंद्र सोनक 22 जनवरी को व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत 22 से 24 जनवरी 2026 तक उनका लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा लातेहार जिले के नेतरहाट क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।

माननीय मुख्य न्यायाधीश,झारखण्ड उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

इस क्रम में माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कोयल व्यू पॉइंट, लेक व्यू, शैले हाउस, अपर घाघरी, डंकन फार्म एवं सनसेट प्वाइंट का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थलों के विकास, संरक्षण एवं पर्यटक सुविधाओं की जानकारी ली तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्थानीय रोजगार सृजन एवं सतत पर्यटन विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और सुनियोजित प्रयासों के माध्यम से इसे राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

इसके पश्चात माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भी अवलोकन किया गया, जहां उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, खेलकूद सुविधाओं एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की सराहना की।

माननीय मुख्य न्यायाधीश,झारखण्ड उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

भ्रमण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल, माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड सत्य प्रकाश सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार,शेष नाथ सिंह,उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports