Views: 56
0 0
झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक सम्पन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक सम्पन्न

पाकुड़।झारखंड स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की बैठक जिले के लड्डू बाबू आम बागान में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा तथा…

झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक सम्पन्न
Read Time:5 Minute, 46 Second
झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक सम्पन्न
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित होगा स्थापना दिवस : केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा

पाकुड़।झारखंड स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की बैठक जिले के लड्डू बाबू आम बागान में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा तथा लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित रहे। बैठक का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया।

दिशोम गुरु को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत से पूर्व राज्य निर्माता आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

दुमका पहुंचना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि : प्रो. मरांडी

बैठक को संबोधित करते हुए महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता हमेशा से जोश और उत्साह के साथ दुमका के गांधी मैदान जाते रहे हैं। इस बार भी ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और पारंपरिक तीर-धनुष के साथ अधिक से अधिक संख्या में दुमका पहुँचना ही दिशोम गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

2 फरवरी को दुमका में भव्य स्थापना दिवस समारोह : पंकज मिश्रा

केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि झामुमो हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी गांवों और कस्बों में दीवार लेखन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें तथा जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

भारी संख्या में दुमका पहुंचेगा पाकुड़ जिला : हेमलाल मुर्मू

लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि इस बार झारखंड स्थापना दिवस विशेष रूप से भावनात्मक और ऐतिहासिक होगा। दिशोम गुरु भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके साये के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पाकुड़ जिले से हजारों कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे।

पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे : जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम

झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि जिला हमेशा से स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाता आया है, लेकिन इस बार पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे। उन्होंने सभी नगर एवं प्रखंड समितियों को शीघ्र बैठक कर स्थापना दिवस की तैयारी और दीवार लेखन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

स्थायी जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास

बैठक से पूर्व लड्डू बाबू आम बागान पहुंचने पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, केंद्रीय सचिव श्री पंकज मिश्रा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम एवं जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर झामुमो के स्थायी जिला कार्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

मौके पर जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सचिव, प्रखंड अध्यक्ष, नगर पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports