Views: 37
0 0
26 जनवरी 2026 के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

26 जनवरी 2026 के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

पाकुड़।आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर…

26 जनवरी 2026 के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Read Time:4 Minute, 26 Second
26 जनवरी 2026 के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
  • समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश

पाकुड़।
आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। उन्होंने जानकारी दी कि 26 जनवरी को झंडोत्तोलन माननीय मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आयोजन को गरिमामय, अनुशासित एवं उच्च गुणवत्ता वाला बनाने पर विशेष जोर दिया।

झांकी, परेड एवं सजावट पर विशेष फोकस

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी-अपनी थीम आधारित झांकियाँ समय रहते तैयार करें, ताकि झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की स्पष्ट झलक प्रदर्शित हो सके। उन्होंने कहा कि झांकियों की गुणवत्ता, प्रस्तुति एवं संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

झांकी वाहनों की पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गेट जाम की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूर्व वर्षों की भांति सुदृढ़ यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवस्थाएँ

उपायुक्त ने परेड, पुरस्कार वितरण, स्टेडियम एवं समाहरणालय की सजावट, नाश्ता वितरण, एंकरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर एवं संध्या कार्यक्रमों की पूर्व नियोजित एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी एंकरों को झांकियों की थीम की पूर्ण जानकारी दी जाए, ताकि प्रस्तुति प्रभावशाली एवं अर्थपूर्ण हो।

24–25 जनवरी को विशेष कार्यक्रम

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को साइक्लिंग कार्यक्रम तथा 25 जनवरी को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान चिकित्सा सुविधा के लिए डॉक्टरों एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

समन्वय और टीमवर्क पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम तभी संभव हैं, जब सभी विभाग आपसी समन्वय, स्पष्ट जिम्मेदारी एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी निर्देशों का लिखित कार्यवाही के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

गणतंत्र दिवस 2026 को यादगार, अनुशासित एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports