Read Time:1 Minute, 15 Second
राँची।राँची एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 13 दिनों से धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो सगे भाई-बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
राँची पुलिस की विशेष टीम ने दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहरण में संलिप्त दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
पुलिस के अनुसार, बच्चों की तलाश के लिए लगातार तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली। बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,