आपसी विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Views: 49
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second
आपसी विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिल्ली (रांची):
सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मपुर में बीती रात आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलराम मुंडा (उम्र करीब 65 वर्ष), पिता स्वर्गीय खेदन मुंडा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलराम मुंडा का अपने ही भाई सीदाम मुंडा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सीदाम मुंडा ने लाठी-डंडे से बलराम मुंडा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल (FSL) टीम के माध्यम से जांच प्रारंभ कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया।

मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सिल्ली थाना कांड संख्या 03/26, दिनांक 13/01/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सीदाम मुंडा (उम्र करीब 65 वर्ष), पिता स्वर्गीय खेदन मुंडा, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिल्ली, जिला रांची को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment