Views: 50
0 0
मनरेगा में हुए कथित ऐतिहासिक भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को, बड़े खुलासों के संकेत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनरेगा में हुए कथित ऐतिहासिक भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को, बड़े खुलासों के संकेत

लातेहार:लातेहार ज़िले में मनरेगा योजना के तहत हुए कथित बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव आगामी 16 जनवरी को ज़िला मुख्यालय लातेहार में एक सनसनीख़ेज़ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में सौरभ श्रीवास्तव द्वारा विगत वर्षों में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के दौरान सामने आए गंभीर…

मनरेगा में हुए कथित ऐतिहासिक भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को, बड़े खुलासों के संकेत
Read Time:2 Minute, 15 Second
मनरेगा में हुए कथित ऐतिहासिक भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को, बड़े खुलासों के संकेत

लातेहार:लातेहार ज़िले में मनरेगा योजना के तहत हुए कथित बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव आगामी 16 जनवरी को ज़िला मुख्यालय लातेहार में एक सनसनीख़ेज़ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

प्रेस वार्ता में सौरभ श्रीवास्तव द्वारा विगत वर्षों में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के दौरान सामने आए गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम में बदलाव के बाद जब उन्होंने लातेहार ज़िले में इससे जुड़ी योजनाओं की गहन पड़ताल की, तो कई चौंकाने वाले और गंभीर तथ्य सामने आए।

सौरभ के अनुसार, जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मनरेगा योजना में हुए भ्रष्टाचार में विभिन्न स्तर के छोटे-बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी एवं योजना से जुड़े अन्य लोग संलिप्त रहे हैं, जिसके पुख़्ता प्रमाण उनके पास मौजूद हैं।

मनरेगा में हुए कथित ऐतिहासिक भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को, बड़े खुलासों के संकेत

इन्हीं मुद्दों को लेकर यह महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है, जिसमें ज़िले भर के पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। प्रेस वार्ता की घोषणा के बाद से ही मनरेगा से जुड़े विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक ओर जहां पूरे ज़िले की निगाहें इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ श्रीवास्तव इस प्रेस वार्ता में कितने बड़े और किस स्तर के खुलासे करते हैं।

Loading

मनरेगा में हुए कथित ऐतिहासिक भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को, बड़े खुलासों के संकेत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports