Skip to content

तुरियाडीह निवासी एएसआई वर्मा उरांव के आकस्मिक निधन से घाघरा में शोक की लहर

Views: 26
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
तुरियाडीह निवासी एएसआई वर्मा उरांव के आकस्मिक निधन से घाघरा में शोक की लहर

घाघरा (गुमला) | रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू

घाघरा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव निवासी झारखंड पुलिस के एएसआई वर्मा उरांव के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों एवं पुलिस महकमे में गहरा दुख व्याप्त है।

बताया गया कि एएसआई वर्मा उरांव लोहरदगा में पदस्थापित थे। वे विगत डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

सोमवार को उनका पार्थिव शरीर लोहरदगा लाया गया, जहां लोहरदगा पुलिस द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इसके उपरांत शव को उनके पैतृक गांव तुरियाडीह ले जाया गया। रास्ते में चांदनी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

गांव पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि वर्मा उरांव वर्ष 2008 से झारखंड पुलिस में सेवा दे रहे थे और पदोन्नति के उपरांत एएसआई बने थे।

उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव शोकाकुल है। ग्रामीणों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मिलनसार पुलिसकर्मी के रूप में याद किया।

Loading

तुरियाडीह निवासी एएसआई वर्मा उरांव के आकस्मिक निधन से घाघरा में शोक की लहर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,