झारखंडगोमियास्थानीय समाचार

तेनुघाट में बुद्धिजीवी विचार मंच का नववर्ष मिलन समारोह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

तेनुघाट में बुद्धिजीवी विचार मंच का नववर्ष मिलन समारोह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

तेनुघाट।पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद रविवार को तेनुघाट गेस्ट हाउस में बुद्धिजीवी विचार मंच, तेनुघाट–बेरमो द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष आत्ममंथन, संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का अवसर होता है। समाज के समग्र विकास में बुद्धिजीवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विचार, संवाद और रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है।

तेनुघाट में बुद्धिजीवी विचार मंच का नववर्ष मिलन समारोह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी और शोषित समाज के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। महाजनी प्रथा के खिलाफ उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा का संदेश देते हैं। राज्य सरकार झारखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि बुद्धिजीवी विचार मंच द्वारा इस तरह का आयोजन सराहनीय है और मंत्री का कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंत्री का स्वागत करते हुए मंच की भूमिका की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।

AISMJWU के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि नववर्ष मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, लेकिन आज उन्हें कई चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए ठोस नीति एवं प्रभावी कानून की आवश्यकता है। संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

इस अवसर पर बुद्धिजीवी विचार मंच की संचालन समिति द्वारा मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट के एमडी सह महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा, डीजीएम अशोक कुमार सहित कई अधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

समारोह से पूर्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर सभी अतिथियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में झामुमो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button