Views: 336
0 0
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पटना में हरिमोहन सिंह हुए सम्मानित।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पटना में हरिमोहन सिंह हुए सम्मानित।

बिहार एसोसिएशन के पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के शुभअवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित दिव्यांग जागरूकता महा सम्मेलन के दौरान जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेट्री अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को महिला व दिव्यांग खेल…

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पटना में हरिमोहन सिंह हुए सम्मानित।
Read Time:5 Minute, 34 Second
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पटना में हरिमोहन सिंह हुए सम्मानित।
  • समाज कल्याण विभाग के पूर्व स्टेट कमिश्नर (दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग)के हाथों सम्मानित हुएदिव्यांगजनों के विकास में दिए योगदान के लिए अतिथियों ने हरिमोहन की सराहना

बिहार एसोसिएशन के पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के शुभअवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित दिव्यांग जागरूकता महा सम्मेलन के दौरान जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेट्री अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में समाजसेवा , लड़कियों को स्पोर्ट्स के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के पूर्व स्टेट निशक्त राज्य कमिश्नर दिव्यांग जन विभाग सह पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के सेलेक्शन कमिटी चैयरमेन डॉ 0 शिवाजी कुमार के हाथों ही हरिमोहन सिंह को बुके , माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए हजारों दिव्यांग जन के बीच सम्मानित कर हौसला अफजाई किए।ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं। एवं आर डी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में पॉलिटीकल साइंस के स्टूडेंट हैं। वो पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं । विशेष रूप से महिला खेल व दिव्यांग खेल को बढ़ावा देकर इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है , साथ ही बेबस, लाचार , दिव्यांग जनों को सभी सरकारी योजनाओं जैसे दिव्यांग सर्टिफिकेट , यूडी आईडी कार्ड , रेलवे कोंसियेशन , राशन कार्ड , ट्राई साइकिल , वैशाखी , कृत्रिम अंग , दिव्यांग पेंशन आदि दिलवाने में मदद करते हैं । समाजसेवा के लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री,खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री, स्वस्थ मंत्री, विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , ग्रामीण कार्य मंत्री द्वारा एवं देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड (युवा भारत गौरव सम्मान , पतंजलि अवॉर्ड, बेस्ट यूथ ऑफ द ईयर 2022, आज़ाद शत्रु अवॉर्ड, अखिल भारतीय गौरव सम्मान, भीम अवॉर्ड आदि) से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था । वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मानित होने पर हरिमोहन सिंह को पेफ़ी बिहार मुंगेर चैप्टर के पदाधिकारी, मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Loading

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पटना में हरिमोहन सिंह हुए सम्मानित।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports