मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ते की खेती नष्ट

मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ते की खेती नष्ट

Views: 52
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second
मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ते की खेती नष्ट

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंकी पंचायत के सैलदाग गांव में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो एकड़ गैर मंजरूआ/वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही पोस्ते की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई नव पदस्थापित मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में की गई।

थाना प्रभारी ने प्रभार ग्रहण करने के तीसरे ही दिन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वन भूमि एवं गैर मंजरूआ जमीन पर अवैध रूप से पोस्ते की खेती कर मादक पदार्थों का उत्पादन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया और अवैध खेती को नष्ट किया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धंधों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कार्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार, अवैध खेती और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ते की खेती नष्ट

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। हालांकि, फिलहाल पोस्ते की खेती करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

इस अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के साथ एसआई सत्येंद्र कुमार, एसआई अवनीश कुमार, एसआई सुमन कुमार, अरविंद सिंह समेत मनिका थाना के अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में नशे और अपराध पर अंकुश लगेगा तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Loading

मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पोस्ते की खेती नष्ट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

विशुनपुरा में अंचल प्रशासन पर आरोप, अतिक्रमण नहीं हटा तो आंदोलन तय

विशुनपुरा में अंचल प्रशासन पर आरोप, अतिक्रमण नहीं हटा तो आंदोलन तय

मसरिया डैम के समीप राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का बनभोज सह मिलन कार्यक्रम आयोजित

मसरिया डैम के समीप राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का बनभोज सह मिलन कार्यक्रम आयोजित

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post