मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने किया बरहरवा स्टेशन का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने किया बरहरवा स्टेशन का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व यात्री सुविधाओं पर दिया जोर
Views: 122
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second
मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने किया बरहरवा स्टेशन का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

बरहड़वा। मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने रविवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के पार्किंग एरिया, टिकट घर, पूछताछ केंद्र, शुल्कयुक्त शौचालय, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, यात्री कक्ष सहित अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की कमी पाई गई, जिस पर सीनियर डीसीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूछताछ केंद्र को स्टेशन के सामने की ओर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया, ताकि लोगों को जानकारी लेने में आसानी हो सके।

वहीं शुल्कयुक्त शौचालय की टंकी ओवरफ्लो होने से स्टेशन के मुख्य गेट की ओर दुर्गंध फैलने की स्थिति सामने आई। इस पर सीनियर डीसीएम ने संबंधित पदाधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या को शीघ्र दुरुस्त कराने का सख्त निर्देश दिया।

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने किया बरहरवा स्टेशन का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

इसके अलावा स्टेशन परिसर स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया। यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैंटीन में मूल्य दर तालिका अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का आदेश दिया गया, ताकि निर्धारित दरों से अधिक वसूली न हो।

पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सीनियर डीसीएम ने पार्किंग कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि स्टेशन के मुख्य गेट के सामने किसी भी प्रकार से वाहन खड़ा न किया जाए। सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करने को कहा गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने यात्रियों की सुविधा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों से अपील की कि वे प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने से पूर्व अनिवार्य रूप से टिकट लेकर ही आएं।

मौके पर सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने बताया कि यह उनका बरहरवा स्टेशन का पहला निरीक्षण है और स्टेशन को और बेहतर व सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने किया बरहरवा स्टेशन का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment