Views: 80
0 0
सतबरवा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीडीओ ने कराई अलाव की व्यवस्था

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सतबरवा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीडीओ ने कराई अलाव की व्यवस्था

संवाददाता: अनुज तिवारी, सतबरवा। बढ़ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतबरवा प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्णमुरारी तिर्की ने शनिवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए। इस अवसर पर बीडीओ कृष्णमुरारी…

Read Time:1 Minute, 21 Second

संवाददाता: अनुज तिवारी,

सतबरवा। बढ़ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतबरवा प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्णमुरारी तिर्की ने शनिवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए गए।

इस अवसर पर बीडीओ कृष्णमुरारी तिर्की ने कहा कि बीते कुछ दिनों से घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए यह पहल की गई है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि शीतलहर और ठंड के दौरान सतर्क रहें, आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रखेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports