बरहरवा।पतना प्रखंड के संत थोमस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में गुरूवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ। उद्घाटन पादरी दानियल मुर्मू ने फीता काटकर किया। इस क्रम में विभिन्न क्लास के छात्रों द्वारा येशु जन्म से संबंधित गीत, नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया। इस क्रम में पादरी दानियल मुर्मू ने बताया कि क्रिसमस गैदरिंग मुख्य रूप से प्रभु येशु जन्मदिन का जश्न है।
क्रिसमस गैदरिंग समाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रभु येशु जन्मदिन के पूर्व मसीही विश्वासी लोग सभी धर्मों व समुदाय के लोगों के साथ जन्म दिन की खुशी भाईचारे के साथ मनाते हैं। उनके जन्म दिन के पूर्व तैयारी के रूप में भी क्रिसमस गैदरिंग मनाया जाता है।
जिसमें विभिन्न धर्मों व विभिन्न समुदाय के लोगों को भी आमंत्रित किया जाता है। मौके पर प्रधानाध्यापिका मनीबेन सोरेन, प्रताप कुमार, गोपाल बास्की, छात्रों में खुशी किस्कू, शाक्षी कुमारी, निधि कुमारी व अन्य थे।