Views: 87
0 0
मैट्रिक:इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम को लेकर डीडीसी ने एसएस हाई स्कूल घाघरा का किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मैट्रिक:इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम को लेकर डीडीसी ने एसएस हाई स्कूल घाघरा का किया निरीक्षण

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहूघाघरा (गुमला) मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिलेश्वर महतो ने बुधवार को एसएस हाई स्कूल घाघरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से सीधा संवाद किया और उनकी शैक्षणिक स्थिति का…

मैट्रिक:इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम को लेकर डीडीसी ने एसएस हाई स्कूल घाघरा का किया निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 40 Second
मैट्रिक:इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम को लेकर डीडीसी ने एसएस हाई स्कूल घाघरा का किया निरीक्षण

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू
घाघरा (गुमला)

मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिलेश्वर महतो ने बुधवार को एसएस हाई स्कूल घाघरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से सीधा संवाद किया और उनकी शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान डीडीसी ने संस्कृत, विज्ञान सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न छात्रों से पूछे। कई छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिए, जबकि जिन छात्रों को उत्तर नहीं पता था, उन्हें डीडीसी ने स्वयं सरल एवं सहज तरीके से समझाया। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी, ताकि मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके।

विज्ञान वर्ग के छात्रों की उपस्थिति को लेकर डीडीसी ने शिक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की उपस्थिति कम है, उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए अभिभावक बैठक आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

मैट्रिक:इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम को लेकर डीडीसी ने एसएस हाई स्कूल घाघरा का किया निरीक्षण

निरीक्षण के उपरांत डीडीसी ने शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गुणवत्ता, नियमित कक्षाओं के संचालन तथा परीक्षा की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्रों का मार्गदर्शन करें, ताकि विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट हो सके।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी (सीओ) सुशील कुमार खाखा, बीपीओ पुष्पा टोप्पो, शिक्षक संतोष कुमार, वीरेंद्र भगत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Loading

मैट्रिक:इंटर परीक्षा में शत-प्रतिशत बेहतर परिणाम को लेकर डीडीसी ने एसएस हाई स्कूल घाघरा का किया निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports