घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second
घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

बिशुनपुरा (गढ़वा)। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

बिशुनपुरा (गढ़वा)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में विशेष यातायात जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच की जा रही है और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे अहम साधन हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान मौसम को देखते हुए कोहरे को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और समय-समय पर हॉर्न का प्रयोग करने की आवश्यकता है। साथ ही हेडलाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट का सही उपयोग कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

Loading

घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

आर्ट,कल्चरऔर यूथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर हरिमोहन सिंह सम्मानित,युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

आर्ट,कल्चरऔर यूथ स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर हरिमोहन सिंह सम्मानित,युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

डालटनगंज विधानसभा को झारखंड का विकसित विधानसभा बनाया जायेगा:विधायक आलोक चौरसिया

डालटनगंज विधानसभा को झारखंड का विकसित विधानसभा बनाया जायेगा:विधायक आलोक चौरसिया

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post