डालटनगंज विधानसभा को झारखंड का विकसित विधानसभा बनाया जायेगा:विधायक आलोक चौरसिया

डालटनगंज विधानसभा को झारखंड का विकसित विधानसभा बनाया जायेगा:विधायक आलोक चौरसिया

Views: 54
0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second
डालटनगंज विधानसभा को झारखंड का विकसित विधानसभा बनाया जायेगा:विधायक आलोक चौरसिया

पलामू (मेदिनीनगर ) – डालटनगंज चैनपुर भंडरिया विधान सभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र को विकसित व समृद्धशाली बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विकास योजना समेत विभिन्न विभागों के योजनाओ को धरातल पर उतारने में सक्षम साबित हो रहे हैं। विधायक द्वारा रामगढ़, भंडरिया, बड़गड़, चैनपुर, सदर, सतबरवा क्षेत्र में लगातार पुल पुलिया, सड़क के साथ ही साथ आमजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य उपकेंद्र, तथा आदिवासी समाज के लिए धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर लगातार शिलान्यास किया जा रहा है। इसी के तहत विधायक आलोक कुमार ने सोमवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया, सुआ पंचायत में मुख्यमंंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़क, एक स्वास्थ्य उपकेंद्र, एक धुमकुड़िया भवन व लिफ्ट एरिगेशन निर्माण को लेकर शिलान्यास किया। मौके पर कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, सुआ मुखिया दुलारी देवी, जिला परिषद बासो देवी,पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह पंसस अजीत सिंह भीष्म चौरसिया समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, हृदया सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्या सिंह, रबिंद्र सिंह, हरि ठाकुर, शमीम अंसारी, आनंद सिंह समेत कई लोग शामिल थे। मौके पर विधायक ने कौड़िया में चुकरू मुख्य पथ से लखन बांध एवं बखारी स्कूल से भुसड़िया गांव एवं चुकरू बस्ती होते हुए कौड़िया पुल तक लगभाग चार किलोमीटर सड़क निर्माण तथा ग्राम जोरकट एनएच 75 से सुआ तक सड़क के सुंदरीकरण तथा सुआ पंचायत के संसद भावन के पास स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए व ग्राम बखारी में लिफ्ट एरिगेशन निर्माण के लिए नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र को विकसित एवं समृद्ध शाली विधानसभा क्षेत्र बनाना है जो झारखंड में अपना एक अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र विकास योजनाओं से काफी अछूत रहा है लेकिन जबसे इस विधानसभा क्षेत्र के जनता ने मुझे जो स्नेह व आशीर्बाद देने का काम किया है तबसे लेकर अभी तक मैं उनके कसौटी पर खरा उतरने का काम कर रहा हूं। लगातार विकास योजनाओं की लकीर खिंची जा रही है। आनेवाले समय में जो भी अधूरी योजनाएं हैं उसे जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर कोयल नदी पर एक नया पुल निर्माण के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। उसमें भी जल्द ही कार्य प्रारंभ होनेवाला है। कहा कि क्षेत्र की समस्या व आमजनों के हक व अधिकार के लिए लगातार मुखर होकर विधानसभा हो या विभिन्न विभाग के मंत्रीगण के समक्ष मामले को उठाते हुए समाधान कराने का प्रयास किया है और करते रहेंगे।

Loading

डालटनगंज विधानसभा को झारखंड का विकसित विधानसभा बनाया जायेगा:विधायक आलोक चौरसिया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

घना कोहरे को देखते हुए बिशुनपुरा पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता की की अपील

NABARD प्रायोजित वित्तीय समावेशन शिविर काथिकुंड ग्राम पंचायत में आयोजित

NABARD प्रायोजित वित्तीय समावेशन शिविर काथिकुंड ग्राम पंचायत में आयोजित

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post