‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ के तहत कार्यशाला आयोजित

‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ के तहत कार्यशाला आयोजित
Views: 127
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second
‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ के तहत कार्यशाला आयोजित

उधवा। प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में ‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’ थीम पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव, और महिला पर्यवेक्षिका सुशीला हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चला जागरूकता अभियान

बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र में जलसहियाओं द्वारा व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि जलसहियाओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को समझाया कि:

  • खुले में शौच से गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न होता है
  • इससे हैजा, डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
  • साथ ही पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है

कार्यक्रम के समापन पर बीडीओ ने उपस्थित जलसहियाओं को स्वच्छता शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में शामिल जलसहिया

मौके पर जलसहिया मास्टर जलसहिया असनारा बीवी, रीता कुमारी, मेनका दास, रूपाली मंडल, सावित्री देवी, टुली मंडल, शीला देवी, मुखलेशा बीवी, अफसाना खातून, मैनुर खातुन, रिंकू देवी, जसमिना खातून सहित कई जलसहिया मौजूद थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment