समाजसेवी अख्तर अंसारी ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

समाजसेवी अख्तर अंसारी ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद
Views: 137
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second
समाजसेवी अख्तर अंसारी ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

मनिका प्रतिनिधि

मनिका प्रखंड के करमाही (चौकिया) गांव निवासी समाजसेवी अख्तर अंसारी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने न केवल वितरण स्थल पर कंबल बांटे, बल्कि जो लोग चलने-फिरने में असमर्थ थे, उनके घर-घर जाकर कंबल पहुंचाया।

अख्तर अंसारी के इस मानवीय कदम से वृद्ध, असहाय और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को विशेष राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दी के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समाजसेवी द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है।

ग्रामीणों ने अख्तर अंसारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराते हैं। उनका यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देता है और मानवता को मजबूत बनाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment