Views: 133
0 0
गोमिया में ठंड बढ़ते ही अलाव की मांग तेज, विधायक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

गोमिया में ठंड बढ़ते हीअलाव की मांग तेज, विधायक प्रतिनिधि ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग

गोमिया। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कनकनी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज ठंड के कारण राहगीरों, मजदूरों, ठेला–खोमचा संचालकों और टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोगों के सामने अलाव की सुविधा नहीं होने से कठिनाई बढ़ गई है। विधायक प्रतिनिधि एवं झामुमो के जिला…

गोमिया में ठंड बढ़ते हीअलाव की मांग तेज, विधायक प्रतिनिधि ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग
Read Time:2 Minute, 1 Second
गोमिया में ठंड बढ़ते हीअलाव की मांग तेज, विधायक प्रतिनिधि ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग

गोमिया। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कनकनी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज ठंड के कारण राहगीरों, मजदूरों, ठेला–खोमचा संचालकों और टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोगों के सामने अलाव की सुविधा नहीं होने से कठिनाई बढ़ गई है।

विधायक प्रतिनिधि एवं झामुमो के जिला सचिव अमित पासवान ने गोमिया सीओ आफताब आलम से अलाव व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने के बावजूद अभी तक प्रखंड एवं अंचल प्रशासन की ओर से किसी भी स्थान पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

पासवान ने कहा कि गोमिया बैंक मोड़, मून लाइट चौक, झटका मोड़, रेलवे स्टेशन, धुर्वा मोड़, गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़, पुराना सिनेमा हॉल, कोठीटांड़, स्वांग और हजारी जैसे व्यावसायिक केंद्रों पर हमेशा बाहरी व्यवसायियों, दैनिक मजदूरों और यात्रियों की भीड़ बनी रहती है। ऐसे स्थानों पर अलाव की तत्काल जरूरत है।

उन्होंने आईईएल बारूद कारखाना, ओएनजीसी और सीसीएल जैसी कंपनियों पर भी उदासीनता बरतने का आरोप लगाया और कहा कि कंपनियों एवं प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल पर्याप्त अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।

लोगों का कहना है कि अलाव उपलब्ध नहीं होने के कारण वे सुबह के समय घने कोहरे के बीच जुगाड़ कर कचरा इकट्ठा कर अलाव जलाने को विवश हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports