लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने किया डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने किया डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण
Views: 117
1 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने किया डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण

लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के कक्षा नवम के विद्यार्थियों ने आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत स्थानीय जिला डाकघर का अवलोकन किया। यह भ्रमण विद्यालय के आचार्य सुरेश ठाकुर के निर्देशन में आयोजित किया गया

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डाकघर की विविध सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हें डाक लिफाफा प्रेषण, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, अंतर-देशीय पार्सल सेवा, सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई नागरिक हितकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

मुख्य डाकपाल इंद्रजीत पांडे एवं द्वारिका भगत ने बच्चों को पत्रों की छंटाई और वितरण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया, जिससे विद्यार्थियों को डाकघर की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक ज्ञान मिला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, व्यवहारिक सीख एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment