अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे राजमहल थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर, गंभीर स्थिति में रेफर

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे राजमहल थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर, गंभीर स्थिति में रेफर
Views: 112
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second
अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे राजमहल थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर, गंभीर स्थिति में रेफर
Oplus_131072

बरहरवा।तीन पहाड़–राजमहल मुख्य मार्ग पर मुरली के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में राजमहल थाना में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा निवासी योगेंद्र पंडित (34) निजी कार्य से छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में उनका बाइक से नियंत्रण हट गया और वे बीच सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़े।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें टोटो से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एएसआई सनातन हेंब्रम दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

Loading

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे राजमहल थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर, गंभीर स्थिति में रेफर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment