युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Views: 91
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के वृंदावन में एक 18 वर्षीय युवक अमन मुर्मू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एसआई नारद गहलोत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की मां आशा बेसरा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात उसका बेटा खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। वह स्वयं बुधवार सुबह काम पर चली गई थी। देर रात जब वह वापस लौटी तो अपने कमरे में सो गई। गुरुवार सुबह जब बेटे के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा कि अमन फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment