उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा बैठक संपन्न
Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निपटारे, लाभुकों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता सुधार से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों ने उपायुक्त को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (NFBS) सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को प्रदान किए जा रहे लाभ की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिले तथा आधार एवं डीएलसी (डी-लिंकिंग/लिंकिंग) से संबंधित शेष कार्य 15 दिसंबर तक हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों की शीघ्र पहचान की जाए, लंबित पेंशन स्वीकृतियों और आधार-खाता सीडिंग संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं निराश्रितों के हित में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की उपस्थित थीं, जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment