वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित
Views: 103
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second
वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

बरहरवा। वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में गुरुवार को सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, सचिव, प्रधान सहायक शिक्षक एवं वार्डेन की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) तरुण कुमार घांटी ने की।

बैठक के दौरान बीईईओ ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि छुट्टी दोनों तरीके—ऑनलाइन और ऑफलाइन—से आवेदन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की और कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों से संबंधित पोशाक, छात्रवृत्ति, हाउसहोल्ड सर्वे, तिथि भोजन रील, अर्धवार्षिक परीक्षा आदि विषयों पर चर्चा की। साथ ही मध्याह्न भोजन के नियमित संचालन एवं प्रतिदिन एसएमएस रिपोर्ट भेजने के लिए विद्यालयवार समीक्षा की गई।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिदिन उपस्थिति ई-विद्या वाहनिनी के माध्यम से दर्ज की जाए। उन्होंने वर्ग 1 से 12 तक के छात्रों की छात्रवृत्ति एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ग 8 से 12 तक की छात्राओं का डाटा ई-कल्याण पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

बैठक में यह भी बताया गया कि इस बार मंडरो क्षेत्र के बच्चों की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में आयोजित होगी। संथाली विद्यालयों में संचालित पलाश कार्यक्रम को लेकर संगिता मजूमदार ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, कंप्यूटर ऑपरेटर भानु प्रताप, बीआरपी क्लेमेंट सोरेन, उमेश कुमार, अभिषेक कुमार, सीआरपी अब्दुल रऊफ अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, मोहम्मद इजहार आलम, शिक्षक सुनील कुमार मिश्र, मुन्नालाल मुर्मू, अरुण कुशवाहा, नूतन कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सुरेंद्र यादव, अब्दुल अंसारी, राजेश मरांडी, सलोमी मरांडी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment