तीनपहाड।रेल फाटक में ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ मारपीट मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के अंतीचक थाना के गोपाल कुमार तांती(29) रेलवे के पॉइंटमेंन पद पर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन अंतर्गत बाबुपृर फाटक पर कार्यरत है।बीते मंगलवार को ड्यूटी पर थे तभी दोपहर एक बजे तीनपहाड़ स्टेशन मास्टर के द्वारा ट्रैन परिचालन के लिए फाटक बंद करने का आदेश मिला, गेट बंद करने पर कुछ देर बाद बाबुपृर के संजय महतो अपने बाइक से आया और गेट खोलने को दबाव बनाने लगा वही जब उसे समझाने की कोशिश किया गया तो वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।वही ड्यूटी समाप्त करने के बाद स्टेशन कार्यालय आने के दौरान संजय महतो ने मारपीट करते गमछा गले ने फसा कर जान से मारने की कोशिश किया रेल कर्मी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाया।वही तीनपहाड़ थाना पुलिस को आवेदन देकर केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाई करने की गुहार लगाया।वही इसको लेकर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर संजय महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।