गुमला:सिसई थाना क्षेत्र में सड़े-गले मिले युवक-युवती के शव,इलाके में सनसनी

गुमला:सिसई थाना क्षेत्र में सड़े-गले मिले युवक-युवती के शव,इलाके में सनसनी
Views: 425
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
गुमला:सिसई थाना क्षेत्र में सड़े-गले मिले युवक-युवती के शव,इलाके में सनसनी

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के लावागांई झेंगरिया टोंगरी में एक युवा जोड़े के सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान ओडिशा के कुम्हारडुंगी निवासी 22 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई, जबकि युवती ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत लगभग 8-10 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

शवों की अधिक खराब स्थिति के कारण प्रारंभिक पहचान में कठिनाई हुई। तलाशी के दौरान युवती के पास से मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने संपर्क साधा और दोनों की पहचान की पुष्टि की।

अशोक के परिजनों ने बताया कि वह चेन्नई में टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। 18 सितंबर 2025 को उसकी प्रेमिका ने उसे झोराडीह में मेले में बुलाया था। इसके बाद से दोनों लापता थे। युवती के परिजनों ने थाने में अशोक के खिलाफ उसे भगा ले जाने का मामला भी दर्ज कराया था। लगभग 15 दिन पहले दोनों ने फोन पर बताया था कि वे छत्तीसगढ़ में हैं और आगे संपर्क नहीं करना चाहते। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।

पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रेमी जोड़ा ओडिशा से झारखंड के गुमला तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी गुमला पहुंच रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

2 thoughts on “गुमला:सिसई थाना क्षेत्र में सड़े-गले मिले युवक-युवती के शव,इलाके में सनसनी

Leave a Comment