गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के लावागांई झेंगरिया टोंगरी में एक युवा जोड़े के सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान ओडिशा के कुम्हारडुंगी निवासी 22 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई, जबकि युवती ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत लगभग 8-10 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…