बोहा सतपुलवा में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

बोहा सतपुलवा में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका
Views: 124
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
बोहा सतपुलवा में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

बरहरवा। तालझारी थाना क्षेत्र के बोहा सतपुलवा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तालझारी थाना को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शव की पहचान जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा मदनशाही बैंक के समीप रहने वाले धनसर मुंडा के 30 वर्षीय पुत्र बच्चन मुंडा के रूप में हुई है।

शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो किसी भारी पत्थर से वार किए जाने की ओर संकेत करते हैं। वहीं, शव के आसपास शराब की बोतलें और प्लास्टिक गिलास मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान या बाद में घटना को अंजाम दिया गया होगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक के सिर पर गहरे घाव मिले हैं।
उधर, घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment