गुमानी प्रीमियर लीग सीजन-8 की तैयारी तेज,20 दिसंबर से होगा आगाज़

गुमानी प्रीमियर लीग सीजन-8 की तैयारी तेज,20 दिसंबर से होगा आगाज़
Views: 60
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
गुमानी प्रीमियर लीग सीजन-8 की तैयारी तेज,20 दिसंबर से होगा आगाज़

कोटालपोखर।
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड पंचायत भवन सभागार में गुरुवार देर शाम गुमानी प्रीमियर लीग (GPL) की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जीपीएल चेयरमैन अफीफ अमसल ने की।

बैठक में जीपीएल कोऑर्डिनेशन कमिटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में टूर्नामेंट के आठवें संस्करण के सफल संचालन और बेहतर आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चेयरमैन अफीफ अमसल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जीपीएल को भव्य स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि जीपीएल सीजन-8 का शुभारंभ 20 दिसंबर को उद्घाटन समारोह एवं पहले मैच के साथ होगा, जबकि फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति को सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

32 पंचायत टीमें लेंगी भाग

इस वर्ष टूर्नामेंट में साहेबगंज और पाकुड़ जिले की कुल 32 पंचायत टीमें हिस्सा लेंगी। नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी संबंधित पंचायत से और 4 खिलाड़ी बाहरी क्षेत्र से चुनने की अनुमति होगी।

विजेता टीम को रॉयल एनफील्ड क्लासिक एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को टीवीएस अपाचे बाइक पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

आयोजन समिति को उम्मीद है कि जीपीएल का यह संस्करण पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रोमांचक, प्रतिस्पर्धी और यादगार होगा।
गौरतलब है कि जीपीएल अब तक 7 सफल संस्करण आयोजित कर चुकी है और टेनिस क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। पिछले सीजन में बरहरवा प्रखंड के दरियापुर पंचायत की टीम विजेता बनी थी।

मौके पर श्रीकुंड पंचायत मुखिया काबिल अहमद, रियाज राजा, इमदादुल हक, आफताब आलम, नाजिम खान, शाहबाज आलम, नवीद अंजुम, इसराइल शेख, अजहर, हनीफ, राकिमूल, अखलाकुर, शाकिर, तोफाइल, फरोग अहसान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment