रंजीत विश्वकर्मा हत्याकांड:परिजनों को मिले न्याय,हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तारी हो-रूचिर तिवारी

रंजीत विश्वकर्मा हत्याकांड:परिजनों को मिले न्याय,हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तारी हो-रूचिर तिवारी
Views: 126
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second
रंजीत विश्वकर्मा हत्याकांड:परिजनों को मिले न्याय,हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तारी हो-रूचिर तिवारी


संवाददाता : मेदिनीनगर,

सदर थाना प्रभारी की असंवेदनशीलता पर कड़ी कार्रवाई करें एसपी — भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं डालटेनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर तिवारी ने अहले सुबह ग्राम सुआ पहुंचकर मृतक रंजीत विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात की। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने रो-रोकर बताया कि रंजीत परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और पिता के साथ पाँच बहनों का सहारा भी वही था।

परिजनों ने बताया कि रात 10 बजे किसी महिला का फोन आने के बाद रंजीत घर से बाहर निकला। अगली सुबह बिना सदर उप प्रमुख या मुखिया को सूचना दिए, पुलिस ने शव को उठा लिया। परिवार ने इसे स्पष्ट रूप से हत्या का मामला बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

परिवार के अनुसार—

  • शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया, लेकिन ट्रैक पर खून का कोई निशान नहीं था।
  • चप्पल झाड़ी से बरामद हुई।
  • मृतक के पीठ और शरीर पर कई जगह चोट और मारपीट के निशान थे।
  • ट्रेन से कटने जैसा कोई निशान शव पर नहीं था।

भाकपा जिला सचिव रूचिर तिवारी ने सदर थाना प्रभारी पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर परिवार शक जता रहा है, थाना प्रभारी ने उनकी कोई जांच नहीं की, न ही संदिग्धों के घर गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम सुआ से हर रात सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध बालू ढुलाई का काम चलता है, लेकिन पुलिस वहां भी जांच नहीं करती।

तिवारी ने कहा,
“यह साफ तौर पर हत्या का मामला है। सच को छुपाने के लिए बड़ी चालाकी से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। थाना प्रभारी की सुस्ती हत्यारे की मदद कर रही है। एसपी तत्काल कार्रवाई करें।”

भाकपा ने मांग की:

  • एक सप्ताह के भीतर हत्या का खुलासा हो।
  • दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
  • सदर थाना प्रभारी पर असंवेदनशीलता को लेकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भाकपा सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सदर थाना का घेराव करेगी।

मौके पर सदर उप प्रमुख शीतल सिंह चेरो, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह, सनी सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीतीश विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा तथा प्रिंस कुमार गुप्ता मौजूद थे।

Loading

रंजीत विश्वकर्मा हत्याकांड:परिजनों को मिले न्याय,हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तारी हो-रूचिर तिवारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment