Views: 95
0 0
गोमिया सीएचसी में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का 21 नवंबर को...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया सीएचसी में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का 21 नवंबर को मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे उद्घाटन

गोमिया।गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 21 नवंबर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने दी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर शुरू होने…

गोमिया सीएचसी में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का 21 नवंबर को मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे उद्घाटन
Read Time:1 Minute, 21 Second
गोमिया सीएचसी में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का 21 नवंबर को मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे उद्घाटन

गोमिया।गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 21 नवंबर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने दी।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर शुरू होने के बाद गोमिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सर्जरी से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

यहां अब जेनरल सर्जरी, सिजेरियन, गॉल ब्लाडर, पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील सहित कई प्रकार के ऑपरेशन किए जा सकेंगे। अस्पताल में सर्जन चिकित्सक की पदस्थापना भी हो चुकी है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports