Views: 103
0 0
गोमिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

गोमिया।भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी कही जाने वाली स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कार्यालय, गोमिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और देश…

गोमिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
Read Time:1 Minute, 34 Second
गोमिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

गोमिया।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी कही जाने वाली स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कार्यालय, गोमिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और देश के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पंकज पांडेय, कृष्णा सिंह, एबेल यादव, दिलीप शर्मा, मुकेश यादव, जोगी, अमरेश साह, चेतन, उपेंद्र गुप्ता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में देश को मजबूत नेतृत्व दिया और हर चुनौतीपूर्ण मोड़ पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी एकता और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports