मिर्जाचौकी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली,जलाए गए 501 दीप

मिर्जाचौकी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली,जलाए गए 501 दीप
Views: 125
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second
मिर्जाचौकी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली,जलाए गए 501 दीप

मिर्जाचौकी (साहिबगंज): प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी धार्मिक स्थलों और घरों में दीप जलाकर भगवान शिव और देवताओं की आराधना की गई।

मिर्जाचौकी के गोपीनाथ शिव मंदिर, युवराजेश्वर शिव मंदिर और दुर्गा स्थान में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 501 दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का पर्व मनाया। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण में भक्ति एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पूजा समिति के सदस्य बालेश्वर भगत ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार देव दीपावली भगवान शिव की उपासना और देवताओं द्वारा दीपों से की गई आराधना का प्रतीक पर्व है। इसी मान्यता के तहत श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

मौके पर विश्वनाथ गुप्ता (पप्पू साह), ट्विंकल भगत, राजीव जायसवाल, गोलू चौधरी, मुकेश जायसवाल, रुद्रेश्वर गुप्ता, बिरेन्द्र साह, दिलिप चौरसिया, पंकज जायसवाल, अजय जायसवाल, संतोष जायसवाल, विद्धा सागर सिंह समेत पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment