पाकुड़ | संवाददाता
पाकुड़ जिले में मुहर्रम पर्व की दसवीं के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 38 ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए गए। इनमें 17 लाइसेंसी और 21 गैर-लाइसेंसी जुलूस शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और बलों की तैनाती कर सभी जुलूसों की निगरानी की गई।
थाना क्षेत्रवार जुलूसों की संख्या
- पाकुड़ नगर थाना: 03
- पाकुड़िया थाना: 19
- महेशपुर थाना: 13
- अमड़ापाड़ा: 01
- मालपहाड़ी: 01
- रद्दीपुर ओपी: 01
आज भी 4 जुलूसों का आयोजन
27 जून 2026 को मुहर्रम के अवसर पर हिरणपुर थाना क्षेत्र में 3 और लिट्टीपाड़ा में 1, कुल 4 ताजिया जुलूस निकाले जाने हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों, जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थानों और चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी थाना और ओपी में कुल 15 क्यूआरटी (Quick Response Team) को तैनात किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
ड्रोन और CCTV से निगरानी
ताजिया जुलूसों के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।