Views: 12
0 0
हमारी पहचान हमारा खातियान' अभियान चलाएगी भाकपा माले: वोट कटौती के खिलाफ 15 जून से घर-घर सर्वे

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हमारी पहचान हमारा खातियान’ अभियान चलाएगी भाकपा माले: वोट कटौती के खिलाफ 15 जून से घर-घर सर्वे

गोमिया प्रतिनिधि विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के नाम पर लोगों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश के खिलाफ भाकपा माले 15 जून से 15 जुलाई तक ‘हमारी पहचान हमारा खातियान’ अभियान चलाएगी। इसका निर्णय शनिवार को कंडेर पंचायत के गोडरा में हुई महुआटांड़ लोकल कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक…

हमारी पहचान हमारा खातियान' अभियान चलाएगी भाकपा माले: वोट कटौती के खिलाफ 15 जून से घर-घर सर्वे
Read Time:2 Minute, 3 Second

गोमिया प्रतिनिधि विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के नाम पर लोगों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश के खिलाफ भाकपा माले 15 जून से 15 जुलाई तक ‘हमारी पहचान हमारा खातियान’ अभियान चलाएगी। इसका निर्णय शनिवार को कंडेर पंचायत के गोडरा में हुई महुआटांड़ लोकल कमिटी की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता लोकल सचिव जगलाल सोरेन ने की, संचालन राजेश किस्कू ने किया। माले राज्य स्थायी कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि SIR पूरी तरह भेदभावपूर्ण और बड़ी संख्या में लोगों को मतदान से वंचित करने की साजिश है। इसके जरिए नागरिकता जांच करना अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है। खातियान, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी को प्रमाण न मानना चुनाव आयोग की छुपी साजिश है।

हमारी पहचान हमारा खातियान' अभियान चलाएगी भाकपा माले: वोट कटौती के खिलाफ 15 जून से घर-घर सर्वे

अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची की मैपिंग करेंगे। जांच करेंगे कि किसका नाम सूची से काटा गया है और दावा पेश करने में मदद करेंगे। साथ ही झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा और प्रवासी मजदूरों की 10 हजार सदस्यता भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। माले ने मांग की कि मतदाता सूची का ऑडिट चुनाव आयोग के दफ्तर के बजाय ग्राम सभा/वार्ड सभा में किया जाए।

बैठक में राम सेवक करमाली, इन्द्रनाथ महतो, चंद्रनाथ किस्कू, चुनीलाल केवट, तालों मांझी, लालेश्वर टुडू समेत कई नेता मौजूद थे।

Loading

हमारी पहचान हमारा खातियान' अभियान चलाएगी भाकपा माले: वोट कटौती के खिलाफ 15 जून से घर-घर सर्वे

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports